लोगों के लिए यह समझना बड़ा कठिन है कि ग्रामीण औरतों के लिए यह कितनी बड़ी चीज है। उनके लिए तो यह हवाई जहाज उड़ाने जैसी बड़ी उपलब्धि है। साइकिल चलाना ग्रामीण महिलाओं के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों हैं? समूह बनाकर चर्चा कीजिए।

शहरों की तुलना में गांवों में महिलाओं की स्थिति आज भी बेहद खराब है। रूढ़ीवादी सोच और पुरुषवादी समाज में महिलाओं के अधिकारों का हनन किया जाता है। इसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि गांव की महिलाओं का साइकिल चलाना हवाई जाहज चलाने से कुछ कम नहीं है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने और व्यक्तिगत स्वतंत्रता हासिल करने के लिए उन्हें साइकिल पर सवार होकर बाहर निकलना ही होगा। आज का दौर पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का है कि घर में घुट-घुटकर अपनी इच्छाओं का मारने का।

विद्यार्थी इस विषय पर स्वयं चर्चा करें।


1